{"_id":"57a2e8c84f1c1b54762ba43d","slug":"traffic-resumes-on-jammu-srinagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हिंसा की मार, फिर से खोला गया जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हिंसा की मार, फिर से खोला गया जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधबार देर रात यातायात के लिए खोल दिया गया। रामबन के एसएसपी रणदीप कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
आपको बता दे कि कश्मीर हिंसा की वजह से घाटी जाने वाले वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए थे। मंगलवार रात से लेकर बुधवार दिनभर एक भी वाहन घाटी की तरफ रवाना नहीं हो पाया थे। हालांकि श्रीनगर से जम्मू की तरफ करीब पांच सौ वाहनों को आगे बढ़ने दिया गया था। जवाहर टनल के इस पार रामबन जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनाें को रोका गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लगातार हिंसा की वजह से सबसे अधिक असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की ओर से वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की जा रही है। प्रदर्शनकारी हाईवे तक उतर आते हैं और वाहनों पर पथराव शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
लेथपोरा में प्रशासनिक अधिकारी का वाहन फूंकती भीड़ पर फायरिंग के बाद उपजे हालात को ध्यान में रख कर वाहनों को टनल के इस पार ही रोक दिया गया था। हाईवे की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी की गश्त भी लगातार जारी है।