{"_id":"574b35214f1c1beb4d108b61","slug":"traffic-police-s-constable-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 30 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानाचक के दयारन में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मुसाफिर नौशेरा से एक कार में जम्मू आ रहे थे। हादसे में दो गंभीर घायलों को देर रात जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक अवंत सिंह निवासी नौशेरा ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल थे। अन्य दो घायलों लंबैड़ी के तिलक राज और उसका पुत्र विनोद कुमार का जीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय नौशेरा से एक गाड़ी में छह लोग सवार होकर जम्मू रवाना हुए। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी घर से वापस जम्मू में ड्यूटी देने आ रहा था। एक ट्रक ने कार को दयारन के करीब टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार चालक ने बचाने के चक्कर में उसे मोड़ा और गाड़ी नहर मेें चली गई। बचाव कार्य शुरू हुआ और दोनों गाड़ियों को कानाचक्क पुलिस ने जब्त कर लिया। चार लोगों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन