फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Traffic Police challan for Violation of Traffic Rules

Jammu News: यातायात पुलिस का चला चाबुक, हर दूसरा चालान हेलमेट न पहनने पर कट रहा

विज्ञापन
Traffic Police challan for Violation of Traffic Rules
हेलमेट न पहनने वालों के छह माह में काटे 87961 चालान, यातायात नियम तोड़ने पर कुल 183449 चालान कटे
विज्ञापन

- अब पिछली सीट पर बैठने वाले का भी हेलमेट न पहनने पर चालान काटा जा रहा
जम्मू। जिले में सबसे ज्यादा यातायात नियम तोड़ने वालों में दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। चालक भी वो, जो हेलमेट नहीं पहनते लेकिन यातायात पुलिस भी हेलमेट न पहनने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।
यहीं कारण है कि यातायात नियम तोड़ने पर हर दूसरा चालान हेलमेट न पहनने वाले का काटा जा रहा है। अब दोपहिया वाहन की पिछली सीट पर हेलमेट न पहनने वाले का चालान भी काटा जा रहा है। यातायात पुलिस के आंकड़े यहीं बताते हैं कि जम्मू में सबसे ज्यादा यातायात उल्लंघन हेलमेट न पहनना है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के 332221 चालान काटे। इनमें से 199349 सिर्फ हेलमेट न पहनने वालों के थे जबकि मौजूदा वर्ष में पहले छह महीने में 183449 कुल चालान काटे गए। इनमें से 87961 हेलमेट न पहनने वालों के हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हेलमेट न पहनने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। वहीं वर्ष 2023 में गलत पार्किंग के 64982, ओवरलोडिंग 20232, सिग्नल तोड़ने पर 12790, सीट बेल्ट न पहनने पर 3676, ओवरलोडिंग आफ गुड्स के 1263, ट्रिपल सवारी के 7184, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने के 685, फिटनेस सर्टिफिकेट न होने पर 245 और रैश ड्राइविंग करने पर 455 चालान काटे गए।
विज्ञापन

मौजूदा वर्ष में अब तक आंकड़ा

इसी तरह मौजूदा वर्ष में गलत पार्किंग के 26942, ओवरलोडिंग के 11483, सिग्नल तोड़ने पर 6479, सीट बेल्ट न पहनने पर 944, ओवरलोडिंग आफ गुड्स के 1037, ट्रिपल सवारी के 3255, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने के 162, फिटनेस सर्टिफिकेट न होने पर 322 और रैश ड्राइविंग करने पर 249 चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...सख्ती का असर, उम्मीद है यह चालान शून्य होंगे
नए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के बाद से स्थिति बदली है। पहले हेलमेट न पहनने पर 200 का चालान कटता था। अब एक हजार रुपये का कटता है। पिछली सीट पर बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। इसका चालान भी काटा जा रहा है। सख्ती सबसे अधिक इन्हीं पर है। हमारा फोकस भी इसी पर है। इसलिए इसके चालान सबसे अधिक कट रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई हेलमेट के बिना न चले। इसका आंकड़ा हम शून्य करना चाहते हैं।
-फैजल कुरेशी, एसएसपी, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article