फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Traffic IG of Jammu basant rath is becoming a hero of jammu and kashmir

J&K: जम्मू ट्रैफिक आईजी बसंत रथ बनते जा रहे हैं पूरे शहर के हीरो, लग रहे हैं जिंदाबाद के नारे

Sat, 24 Feb 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 24 Feb 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Traffic IG of Jammu basant rath is becoming a hero of jammu and kashmir
आईजी यातायात बसंत रथ - फोटो : facebook

अपने अक्सर फिल्मों में ही ऐसा देखा होगा कि कोई पुलिसवाला सिंघम के स्टाइल में पूरे शहर की दशा को सुधारने में लगा हो। उसके नाम का खौफ पूरे शहर की हवाओं में इस कदर हो की नाम से ही डर लगे।

विज्ञापन


लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। जम्मू के ट्रैफिक आईजी बंसत रथ ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन कर उभरे हैं। हर कोई अब इस खौफ में हेलमेट लगाने लगा है कि कहीं रथ न मिल जाए। 
विज्ञापन


शहर को ट्रैफिक का नया सबक सिखाने वाले आईजी यातायात बसंत रथ कभी-कभी रॉबिनहुड की भूमिका में आ जाते हैं। वे ट्रैफिक एसएचओ या कांस्टेबल को बुलाते हैं और दिन भर की उसकी कमाई जेब से निकलवा कर बच्चों में चाकलेट बंटवा देते हैं। लेकिन बदले में बच्चों को ट्रैफिक के नियम सीखने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बसंत खुद सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारते दिखते हैं। एक हाथ में प्लास्टर बांधे जहां रथ पहुंचते हैं वहां पब्लिक मजमा लगा लेती है। इसके बाद रथ साहेब का भाषण शुरू हो जाता है। वह लंबे- लंबे आदर्शवादी भाषण देते हैं। अपनी हरकतों से पब्लिक का मनोरंजन करते हैं।

वे कभी सड़क पर कसरत शुरू कर देते हैं तो कभी अपने ही महकमे की गाड़ी का चालान काट देते हैं। यह सब देखकर पब्लिक ताली बजाती है और रथ जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर देती है।

रथ आगे बढ़ जाते है। युवा अपने मोबाइल से आईजी रथ की इन मजेदार हरकतों का वीडियो बना कर वायरल कर रहे हैँ। बसंत रथ की बातें भी कम मजेदार नहीं होती। कभी-कभी वे अजीबो गरीब बातें करने लगते हैं। 

मेरी नाक आप के हवाले, बाल तो पहले से ही गायब हैं
बुधवार को पुलिस लाइन में पहुंचकर अपने सहयोगी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से मजाकिया अंदाज में कहने लगे-यार मेरी नाक नहीं कटनी चाहिए, क्योंकि बाल तो सिर पर हैं नहीं, और नाक भी कट गई तो मम्मी गुस्सा हो जाएगी। अगर मम्मी गुस्सा हुई तो छोड़ूंगा नहीं।

बहरहाल पिछले एक हफ्ते में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार दिख रहा है। इससे पहले जम्मू का ट्रैफिक सच में अराजक हो गया था। रेड लाइट पर अब वाहन रुकते हैं। जेब्रा क्रासिंग को अब सिर्फ पैदल लोग ही पार करते हैं। पीली लाइन के आगे जाने की कोई हिमाकत नहीं करता। इन सभी का कारण आईजी ट्रैफिक बसंत रथ हैं। 

पुलिस वाले भी करने लगे रूल फालो 
कब किस ओर से बसंत रथ आ जाएं इस डर से लोग घरों से हेलमेट पहन कर निकल रहे हैं। आम आदमी तो छोड़िए जनाब खुद पुलिस वाले भी सारे ट्रैफिक रूल फालो करते दिख रहे हैं।  


हंसी ठिठोली करते बसंत रथ अपने सख्त अंदाज से लोगों में खौफ तो पैदा करते हैं, लेकिन किसी फिल्मी सितारे से कम रुतबा उनका रियासत में नहीं है। जिंदाबाद के नारे से लेकर सेल्फी खिंचाने की होड़ आम लोगों में देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed