फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic diversion

Jammu News: नरवाल, सुंजवां और छन्नी से आने वाले वाहनों को पनामा चौक से ग्रीन बेल्ट पार्क की ओर मोड़ा जाएगा

विज्ञापन
traffic diversion
दिवाली मेले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की पार्किंग और रूट प्लान की एडवाइजरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुलशन ग्राउंड में 14 अक्तूबर को दिवाली मेला है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग, रूट डायवर्जन और नो पार्किंग जोन बनाए हैं। मंगलवार को नरवाल, सुंजवां और छन्नी से आने वाले वाहनों को पनामा चौक से वाल्मीकि चौक और ग्रीन बेल्ट पार्क की ओर मोड़ा जाएगा। उत्तर दिशा से आने वाले वाहनों को डोगरा चौक से विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर पुलिस, बाग-ए-बाहू क्रॉसिंग होकर जाना होगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिवाली मेले में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की है। लाइट मोटर व्हीकल के लिए पार्किंग स्लॉट में एमएएम कॉलेज, जम्मू यूनिवर्सिटी, कला केंद्र बिक्रम चौक, विशाल मेगामार्ट बाग-ए-बाहू प्लाजा, और पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में बनाए गए हैं। दोपहिया वाहनों के लिए केके हुक्कू स्टेडियम और मिनी बसों के लिए तवी रिवर फ्रंट पार्किंग तय की गई है। बिक्रम चौक से पुलिस मुख्यालय क्रॉसिंग, पुलिस मुख्यालय से बाग-ए-बाहू, पुलिस मुख्यालय से पनामा चौक और जिला पुलिस लाइन कट से पनामा चौक तक है। पुलिस ने ट्रैफिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर के रूप 0191-2459048 और व्हाट्सएप 94191-47732 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed