फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Tournament in memory of terrorists

कश्मीर में आतंकियों की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट

Thu, 28 Apr 2016 06:22 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
Tournament in memory of terrorists
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर में आतंकियों के पोस्टर, आतंकियों के जनाज़ों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की खबरें ही आती रही हैं, लेकिन अब आतंकियों की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाने लगी है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक क्रिकेट टूर्नामेंट पुलवामा जिले के त्राल में हिज़्ब के मोस्ट वांटेड आतंकी बुरहान वानी के भाई खालिद मुज़फ्फर वानी की याद में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार त्राल के ईदगाह ग्राउंड में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिनमें से 3 टीमें ऐसी थीं जिनके नाम आतंकी संगठन हिज़्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के नाम पर रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

​ऐसा कोई टूर्नामेंट नहीं हुआ : डीआईजी 

Tournament in memory of terrorists
टीमों के नाम आतं‌क‌ियों के नाम पर - फोटो : Demo Pic.
बाकी टीमों के नाम आईपीएल और पीएसएल (पकिस्तान सुपर लीग) से प्रेरित होकर रखे गए थे। बुरहान लायंस, आबिद खान कलंदर और खालिद आर्यन्स तीन ऐसी टीमें थीं जिनके नाम आतंकियों से प्रेरित होकर रखे गए थे। इन्हें स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला।  

गौरतलब है कि टूर्नामेंट 22 फरवरी को शुरू हुआ था और गत रविवार को संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले गए। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान आज़ादी के तराने गाए गए। आज़ादी के हक़ में नारेबाजी भी की गई। वहीं फाइनल मैच में हिज़्ब कमांडर बुरहान के पिता मुज़फ्फर अहमद वानी को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था।

डीआईजी साउथ ज़ोन नितीश कुमार ने कहा कि ऐसा कोई क्रिकेट टूर्नामेंट दक्षिणी कश्मीर में आयोजित नहीं हुआ है। राष्ट्रविरोधी गतिविधयों पर पुलिस कड़ी नज़र रखे हुए है। यह पूछे जाने पर कि इस सन्दर्भ में कुछ गिर फ्तारियां की गई हैं तो उन्होंने कहा कि सब बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed