{"_id":"571b90454f1c1b98788b468e","slug":"tourists-are-enjoying-fine-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में सुहावने मौसम का लुत्फ ले रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में सुहावने मौसम का लुत्फ ले रहे पर्यटक
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 23 Apr 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
बारिश से घाटी का पारा गिरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अधिकतर राज्यों से बिल्कुल अलग कश्मीर घाटी में ठंड बरकरार है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की ताजा बर्फबारी होने से घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। कश्मीर घूमने आए पर्यटक इस मौसम का खूब मजा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कश्मीर घाटी में आजकल मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। अब तक इस सीजन के दौरान पारा 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं गया है। इस मौसम का आनंद लेने देशभर से पर्यटक कश्मीर का रुख कर रहे हैं। झुलसाती गर्मी से निकलकर कश्मीर पहुंचे पर्यटक इस मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
दिल्ली से घूमने आई रूपाली जिंदल ने बताया कि दिल्ली और यहां के मौसम में जमीन आसमान का अंतर है, जिसका अहसास श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही हुआ। पर्यटक दिपेश ने बताया कि कश्मीर सच में जन्नत है, यहां के प्राकृतिक नजारे और उन पर यह सुहावना मौसम एक अलग ही एहसास दिलाते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि यहां आकर उन्हें स्वेटर पहनना पड़ेगा।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई हल्की ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड फिर से वापस लौट आई है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस है।
जबकि घाटी में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में रिकॉर्ड किया गया यहां न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस जा लुढ़का। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे तक घाटी के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।