फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism directorate, meeting

Jammu News: जम्मू संभाग में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी

विज्ञापन
tourism directorate, meeting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू संभाग में साहसिक (एडवेंचर) क्षेत्रों के साथ गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। साहसिक क्षमताओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन निदेशालय ने मंगलवार को सलाहकार समिति की बैठक की।
पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में क्षेत्र की विशाल क्षमता पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा मेहता ने बताया कि भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए) और जम्मू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएएसए) के सहयोग से जम्मू संभाग के सभी जिलों में जल सर्वेक्षण किया गया है और बहुमूल्य सिफारिशें मिली हैं। इसमें ऐथम, धनवा और बिल्लो की पौड़ी, मोखरी में पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों के लिए विशिष्ट स्थानों का पता लगाया है। जम्मू (कट्टल-बट्टल) जैसे स्थानों में जल आधारित गतिविधियों के लिए शिकारा की सवारी, फ्लैट वाटर राफ्टिंग, कायाकिंग जैसी गतिविधियों की संभावना है। सुरिंसर और मानसर झील (सांबा) में फ्लैट वाटर कयाकिंग, फैमिली राफ्टिंग, पैडल बोट की सवारी और स्टैंड अप पैडल बोर्ड किराये के अवसर हैं। डोडा (प्रेम नगर) वाणिज्यिक व्हाइट वाटर राफ्टिंग टूर, व्हाइट वाटर कायाकिंग, कैनो स्लैलम विकास और स्टैंड प्रदान करता है। पथवाल के शांत वातावरण में पैडल बोटिंग और वाटर ज़ोर्बिंग के आनंददायक अनुभव का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गाथा झील भद्रवाह में पैडल बोटिंग की शुरूआत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की पेशकश को बढ़ाने के लिए 38 नए ट्रैकिंग मार्गों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed