फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism businesses

Jammu News: पर्यटन कारोबारियों को एक हजार करोड़ के लोन पर राहत का प्रस्ताव

विज्ञापन
tourism businesses
- लद्दाख में पर्यटन से जुड़ीं 14 हजार यूनिट प्रभावित, लीड बैंक ने मुख्य सचिव को भेजा आकलन
विज्ञापन

-टूर-ट्रैवल, होटल-रेस्टोरेंट, होम स्टे आदि सभी तरह की इकाइयां शामिल, आरबीआई पर नजर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लद्दाख में पटरी से उतरे पर्यटन की वजह से यहां करीब 14 हजार इकाइयां सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं। इसमें से ज्यादातर लोन के सहारे चल रही थीं। इनमें जेएंडके बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों के करीब 13 हजार ऋण खातों पर एक हजार से भी अधिक का लोन था। अब लीड बैंक की ओर से कुल 1030 करोड़ रुपये के लोन पर राहत का प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजा गया है।
लद्दाख की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। बीती 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद पर्यटन के एकदम ठप पड़ जाने से कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी की दिक्कत खड़ी हो गई थी। ज्यादातर कारोबारियों ने लोन पर काम शुरू किया था, ऐसे में उनके सामने लोन की मासिक किस्त यानी ईएमआई तक चुकाने का संकट था। नुकसान झेलने वालों में टूर-ट्रैवल, होटल-रेस्टोरेंट, होम स्टे, हैंडीक्राफ्ट आदि सभी तरह के कारोबार शामिल थे।
विज्ञापन

कारोबारी लगातार लोन री-स्ट्रक्चरिंग, ब्याज माफ किए जाने और मोरोटेरियम अवधि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। अपने इन मुद्दों को लेकर उन्होंने लद्दाख के एलजी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) वीके मिश्रा और मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक एसबीआई की मैनेजर सेरिंग वांगमो ने बताया कि मुख्य सचिव ने यूटी लेवल बैंकर्स कमेटी यानी यूटीएलबीसी को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा था। कई दिन की कवायद के पश्चात अब लीड बैंक की ओर से मुख्य सचिव को 1030 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उनकी तरफ से इस प्रस्ताव को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई को भेजा जाएगा। अब लद्दाख के सभी कारोबारियों की नजर आरबीआई के अगले कदम पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed