फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tool plaza

सरोर टोल प्लाजा पर...

विज्ञापन
tool plaza
जम्मू/कठुआ। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित होने के बाद सरोर टोल प्लाजा में मासिक पास बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसमें सांबा जिले के नान कामर्शियल वाहन चालकों को टोल फ्री पास जारी किया जा रहा है। सांबा जिले के निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज देकर पूरी तरह से निशुल्क पास प्राप्त किया जा सकता है। वहीं टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगाें को 265 रुपये मासिक शुल्क का पास जारी किया जा रहा है। इसी तरह से कामर्शियल श्रेणी में बसों के लिए 7530 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर आज से पास बनना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के जम्मू परियोजना निदेशक अजय कुमार रजक के अनुसार सरोर टोल प्लाजा से होने वाली आय से जम्मू से लेकर लखनपुर तक के हाईवे पर व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। सरोर टोल प्लाजा को लेकर गतिरोध उत्पन्न हुआ था। इस पर जिला उपायुक्त सांबा की ओर से सांबा जिले को विशेष राहत का अनुरोध किया गया था। पुलिस और सिविल प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हाईवे अथॉरिटी ने सांबा जिले के लिए अस्थायी रूप से राहत की व्यवस्था की है। सांबा जिले के लोगाें को नान कामर्शियल वाहनों के लिए पूरी तरह से निशुल्क पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यह व्यवस्था स्थायी नहीं है। रजक के अनुसार मिनी बसों व अन्य कामर्शियल वाहनों के पास बनाने की प्रक्रिया पहले से शुरू की जा चुकी है। रविवार से बसों के पास भी बनाए जाएंगे। 20 किलोमीटर के दायरे वाली बसों को 50 फीसदी रियायत मिलेगी। जबकि इन बसों के लिए मासिक पास का शुल्क 7530 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

---
हाईवे अथॉरिटी को रोजाना 12.50 लाख की आय
सरोर टोल प्लाजा से नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया को प्रतिदिन 12.50 लाख का राजस्व हासिल हो रहा है। अथॉरिटी टोल प्लाजा के ठेकेदार से रोजाना 12.50 लाख रुपये बतौर राजस्व प्राप्त कर रही है। अधिकारियों के अनुसार ठेके की शर्तों के अनुसार ठेकेदार को प्रतिदिन राजस्व जमा करवाना होता है। अथॉरिटी के क्षेत्रीय अधिकारी हेमराज ने बताया कि टोल प्लाजा के ठेकेदार से निर्धारित राशि रोजाना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed