फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 24 april 2021

जम्मू-कश्मीर: पिछले 24 घंटे में मिले 2030 नए संक्रमित, 15 लोगों को लील गया संक्रमण

Sat, 24 Apr 2021 09:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 09:19 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जम्मू और श्रीनगर शहर में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 24 april 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चौबीस घंटे के भीतर 15 और लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में सात मौतें हुई हैं। इस बीच प्रदेश में 2030 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 1196 मामले हैं।

विज्ञापन


जिला जम्मू में शनिवार दूसरे दिन भी 500 से ऊपर 530 नए संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें 24 यात्री हैं, जबकि बाकी स्थानीय स्तर के हैं। यूपीएचसी रूपनगर में 9, पलोड़ा चेक पोस्ट पर 6, होटल बाहू प्लाजा में 5, ज्यूल चौक में 3, यूपीएचसी त्रिकुटा नगर में 21 संक्रमित मामले मिले। जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों का चिकित्सा स्टाफ व डॉक्टर भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में स्टाफ की किल्लत बढ़ सकती है। जम्मू जिले में अब तक 421 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में आए कुल संक्रमित मामलों में 92 यात्री हैं। श्रीनगर जिला में 591 नए मामले मिले हैं, इस जिले में अब तक 500 लोगों की मौत हो चुकी है। बारामुला में 180, बडगाम में 81, पुलवामा में 48, कुपवाड़ा में 45, अनंतनाग में 99, बांदीपोरा में 14, गांदरबल में 48, कुलगाम में 83, उधमपुर में 62, राजोरी में 48, कठुआ में 57, सांबा में 48, पुंछ में 27, रामबन में 18 और रियासी में 35 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 944 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 584 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जम्मू कश्मीर में 1 मई से 18 से 45 आयु वर्ग के बीच कोविड वैक्सीन अभियान में 65 लाख आबादी को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक 28 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सरकारी और निजी चिकित्साकेंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन दी जाएगी। निजी चिकित्सा केंद्रों पर वैक्सीन के लिए अभी दरों को निर्धारित करने पर फैसला नहीं लिया गयाहै। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल से पंजीकरण होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


ये भी पढ़ें- धमकी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना से फोन पर बोला आतंकी, जम्मू-कश्मीर छोड़कर चले जाओ, वरना..    

ये भी पढ़ें- ध्यान दें: जम्मू-कश्मीर में 34 घंटे के कर्फ्यू का एलान, इस आयु वर्ग के लिए मुफ्त होगा टीकाकरण    
 

इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम से विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की टीकाकरण और कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन की समीक्षा की थी। मुख्य सचिव ने कहा कि संक्रमित मामलों पर नियंत्रण के लिए कोविड परीक्षण, टीकाकरण और उपयुक्त कोविड व्यवहार पर जोर दिया जाए। जिला प्रशासन चिन्हित लक्ष्य समूहों में परीक्षणपर जोर दें। मुख्यसचिव ने लोगों से टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 36 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed