{"_id":"607af2eeefd4e739f413103e","slug":"todays-active-corona-cases-of-jammu-kashmir-17-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बढ़ती जा रही संक्रमण की रफ्तार, प्रदेश में 1145 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बढ़ती जा रही संक्रमण की रफ्तार, प्रदेश में 1145 नए संक्रमित मिले
Sat, 17 Apr 2021 08:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में 1145 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 1144 संक्रमित मामले मिले थे। इसमें कश्मीर संभाग से 730 मामले थे।
विज्ञापन
प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 11765 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 2048 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग में 1289 मौतें हुई हैं। संक्रमित मामलों में जिला श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन
उधर, जम्मू जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल संक्रमित मामलों में से 96 फीसदी स्थानीय हैं और सिर्फ चार फीसदी यात्री हैं। वहीं श्रीनगर में भी स्थानीय स्तर के मामले 80 फीसदी मिले हैं, जबकि 20 फीसदी पर्यटक हैं। उधमपुर में 92 फीसदी मामले यात्री श्रेणी के मिले हैं, जबकि रियासी में यह आंकड़ा 84 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
जम्मू जिले में 12 से 15 अप्रैल तक 969 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 931 स्थानीय हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। शहर के पांच स्थानों को अब तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है और आगामी दिनों में ऐसे कई संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को भी इस श्रेणी में लाया जा सकता है। शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। चिंता यह है कि इनमें 95 फीसदी से ज्यादा स्थानीय स्तर के मामले हैं।
ये भी पढ़ें- कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह की कहानी: जानिए कौन हैं वो छह लोग जिन्होंने नक्सलियों की कैद से छुड़ाया