फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 16 april 2021

जम्मू-कश्मीर: थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, 1144 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

Fri, 16 Apr 2021 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 05:59 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश की दोनों राजधानियां(जम्मू और श्रीनगर) संक्रमण से बुरी तरह ग्रसित हैं। मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 16 april 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 1144 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से 414 जम्मू संभाग और 730 कश्मीर संभाग के मरीज हैं। साथ ही दो लोगों की मौत भी हुई है। खुशी की बात ये है कि 562 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे।

विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 15 लाख 15 हजार 556 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 788846 और कश्मीर संभाग में 726710 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जम्मू जिले में गुरुवार को 94 हेल्थ केयर वर्कर्स, 633 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 9347 सिटीजन (45 आयु वर्ग से ऊपर) लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक जम्मू जिले में 29907 हेल्थ केयर वर्कर्स, 67946 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 212609 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन


सांबा, उधमपुर, रियासी और जम्मू आने वालों की ठंडी खुई में टेस्टिंग होगी
सड़क मार्ग से सांबा, उधमपुर, रियासी और जम्मू जिला के लिए आने वाले यात्रियों की राधा स्वामी आश्रम, ठंडी खुई विजयपुर में कोरोना आरटीपीसीआर और रैपिड सैंपलिंग व टेस्टिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को जल्द शुरू किया जा रहा है। यात्रियों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम

बैठक में कोरोना नियंत्रण योजना के अंतिम रूप पर चर्चा

उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता ने आश्रम के साइट कैंपस का दौरा कर बैठक में कोरोना नियंत्रण योजना के अंतिम रूप पर चर्चा की। इसमें सैंपलिंग, टेस्टिंग, बस रूट प्लान, साफ-सफाई, खानपान, बिजली, पानी, पार्किंग, सुरक्षा, लगेज आदि पर बात की गई। डीसी ने भार्गव डिग्री कॉलेज सांबा, जेकेईडीआई बाड़ी ब्राह्मणा कोविड केयर केंद्र और थपियाल, घगवाल टेस्टिंग लोकेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed