फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 15 may 2021

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में 3677 नए संक्रमित मिले, 63 लोगों को लील गया कोरोना वायरस

Sat, 15 May 2021 07:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 May 2021 07:46 PM IST
सार

प्रदेश के लिए राहत की खबर है। संक्रमण की रफ्तार थम रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों का मिलना चिंता का सबब है। प्रशासन की ओर से कोरोना को मात देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 15 may 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना की रफ्तार थमी है। लेकिन मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में शनिवार को 3677 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 1949 मरीज केवल कश्मीर संभाग के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण की वजह से 63 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 37 लोग जम्मू संभाग व शेष कश्मीर संभाग के हैं।

विज्ञापन


कठुआ जिले में भी संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक महीने में 3440 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, तो वहीं 35 मौतें भी हो चुकी हैं। राहत की बात यह है कि लगभग 16 सौ लोग ही सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को डीसी कठुआ राहुल यादव ने जिले में कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए किए गए इंतजामों का ब्यौरा दिया था। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं, लेकिन उसके साथ-साथ महामारी को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि एक महीने पहले तक कठुआ के अस्पताल ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई पर निर्भर थे और आक्सीजन बेड भी 70 ही थे। लेकिन इस बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को व्यापक स्तर पर जरूरत अनुसार बढ़ाया जा रहा है। जीएमसी में 160 बेड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

एके गुप्ता अस्पताल में 50 बेड, सीएचसी बिलावर, बसोहली और हीरानगर में भी ऑक्सीजन सपोर्ट के बेड उपलब्ध हैं। ऐसे में उपलब्ध बेड की संख्या अब 250 के लगभग पहुंच रही है। कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट कमीशन हो गया है। 2250 लीटर प्रति मीटर के इस प्लांट से जीएमसी ऑक्सीजन को लेकर आत्मनिर्भर बन गया है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अगले सप्ताह तक 25 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिन्हें सीएचसी में उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बताया कि कोविड केयर सेंटर की क्षमता 820 हो गई है और 138 लोग इसमें रखे गए हैं। वर्तमान में 200 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से 160 इस्तेमाल हो रहे हैं। 

डीसी ने बताया कि जल्द ही आईसीयू की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। 600 कोविड प्रबंधन किट्स हासिल हो गई हैं और भी किट्स हासिल हो रही हैं, जो संक्रमितों को बांटी जाएंगी। 45 से अधिक आयु के लोगों को जिले में वैक्सीनेशन दी जा रही है, जिसमें दो तिहाई ऐसी आबादी को सिंगल डोज दे दिया गया है। 29 हजार ऐसे लोग हैं जिन्हें दोनों डोज लगा दी गई हैं। 

पीआरआई को भी वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर बदले गए हैं और अब वार्ड दर वार्ड लोगों की सहूलियत के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद डोर टू डोर सर्वे भी अंजाम दिया जा रहा है। डीसी ने कहा कि लॉकडाउन पिछले एक सप्ताह से प्रभावी है और इसमें आम लोगों के सहयोग की जरूरत है। सख्ती के लिए  उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई है। 4 लाख का जुर्माना वसूला गया है। एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। दुकानों को भी सील किया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि संक्रमण को नियंत्रित करते हुए अधिक फैलने से रोका जा सके।

लद्दाख में कोरोना के 177 नए मामले
लद्दाख में कोरोना के 177 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 181 लोग स्वस्थ हुए हैं और शनिवार को दो लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed