फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Throughout the day, flames rained from the sky, in the evening there was storm, hailstorm and rain

Jammu News: दिनभर आसमान से बरसे अंगारे, शाम को आंधी, ओलावृष्टि, बारिश

विज्ञापन
Throughout the day, flames rained from the sky, in the evening there was storm, hailstorm and rain
जम्मू का पारा 40 डिग्री के पार, गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि से पारे से राहत मिली है। शाम तक तेज हवाएं चलती रहीं। इस बीच दिन में मौसम साफ रहने से जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर रहा।
जम्मू में वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया। मैदानी इलाकों में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी और मौसम साफ रहेगा। जम्मू में देर शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 40.4 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 30 मई 2024 को अधिकतम तापमान 44.8, 31 मई 2019 को 44.1 और 14 मई 2022 को 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.0, बटोत में 30.1, कटड़ा में 37.4 और भद्रवाह में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में दोपहर बाद हल्के बाद छा गए थे। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 30.0 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 24.5 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में मौसम बदलने से बारिश हुई। कठुआ में दिनभर लू चली और शाम को जिले के बनी उप डिवीजन के कई इलाकों में बारिश हुई। राजोरी में शाम को बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed