फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one terrorist killed in Encounter in Ganderbal of central Kashmir, jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Sat, 28 Sep 2019 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 02:17 PM IST
सार

  • डाउनटाउन में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला
  • रामबन में सेना और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर
  • गांदरबल जिले में मुठभेड़ के दौरान सेना ने मार गिराया एक आतंकी

विज्ञापन
one terrorist killed in Encounter in Ganderbal of central Kashmir, jammu kashmir news
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान सेना ने एक आतंकी मार गिराया। मारे गए आतंकी की पाकिस्तानी होने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन

 

डाउनटाउन में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला

वहीं, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। इस हमले में ग्रेनेड का प्रयोग किया गया है। आतंकियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब जवान गश्त के लिए इलाके में निकले थे। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

 

रामबन में सेना और जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के रामबन में बटोट-डोडा रोड इलाके में सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। जिनको उपचार के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बटोट इलाके में एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि सिविल ड्रेस और हाथों में बंदूक लिए तीन आतंकी पड़ोस के घर में घुसे। इस दौरान उस परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। बताया कि आतंकियों ने घर के मालिक को उनके ही घर में कैद कर लिया है। कहा कि सेना के जवानों ने हम लोगों को बचाया।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज यानी कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दो व्यक्तियों ने बटोट-डोडा रोड पर एक नागरिक के वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक को दोनों के हाव-भाव और हुलिये पर संदेह हुआ। उसने इस मामले की जानकारी पास के ही सेना पोस्ट को दी। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत दोनों संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

भारी बारिश के चलते ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए रोका गया। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। दोबारा शुरू हुई मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को कई बार समर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आतंकियों ने लगातार फायरिंग जारी रखी। काफी देर तक चली मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं इसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।

        तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बल इलाके में ऑपरेशन चला रहे हैं।- डीआईजी सीआरपीएफ पीसी झा, बटोट रामबन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed