फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three terrorists arrested in Kashmir, arms and hand grenades found

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 12 घंटे के भीतर तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार और हथगोला बरामद

Sun, 06 Nov 2022 02:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 02:22 AM IST
सार

बांदीपोरा और बारामुला में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
Three terrorists arrested in Kashmir, arms and hand grenades found
बारामुला में सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने हाईब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाजिन के चक चंदरगीर इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकवादियों की गतिविधि के संबंध में विशेष सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए बांदीपोरा पुलिस, 45 बटालियन सीआरपीएफ और सेना की 13 आरआर के जवानों ने इलाके में संयुक्त नाका लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहनों की तलाशी के दौरान संदिग्ध नाका देखकर अपनी पहचान छिपाकर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला और 3 एके 47 के कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकवादी ने अपनी पहचान मेहराजुद्दीन राथर उर्फ अबू हंजाला पुत्र मंजूर अहमद राथर निवासी एसके बाल हाजिन के तौर पर बताई। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उसने खुलासा किया कि वह लश्कर-ए-ताइबा के आतंकवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है और एक साल से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर बाबर भाई के निर्देश पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बांदीपोरा जिले में स्थानीय उग्रवाद को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया था, खासकर हाजिन क्षेत्र में। उन्होंने बताया कि बांदीपोरा जिले में कोई स्थानीय आतंकवादी सक्रिय नहीं है। उसे सुरक्षा बलों, गैर स्थानीय मजदूरों और पीआरआई पर हमला करने का काम भी सौंपा गया था।

इसके अलावा उसे उसके आकाओं ने बांदीपोरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता के मन में भय पैदा करने के लिए राष्ट्र विरोधी पोस्टरों को चिपकाने का भी निर्देश दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हाजिन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उधर बारामुला जिले के सोपोर में पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो सक्रिय हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार नवंबर की शाम को शाह फैसल मार्केट सोपोर में सोपोर पुलिस ने सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों के साथ मिलकर एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) लॉन्च किया था।

इस अभियान के दौरान, बस स्टैंड सोपोर से शाह फैसल मार्केट की ओर आने वाले एक व्यक्ति के हाथ में एक बैग था और उसकी संदिग्ध हरकत को देखते हुए उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन उसने मौके से भागने की कोशिश की।


प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। उक्त बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, कुछ पिस्तौल राउंड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed