{"_id":"574db8f04f1c1b7a2810a054","slug":"three-suspects-arrested-in-sopore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल के लिए आंतकी भर्ती करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल के लिए आंतकी भर्ती करने वाले तीन गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 31 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोपोर पुलिस ने रविवार को आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए युवाओं की भर्ती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि लियाकत अहमद लोन पुत्र स्व. गुलाम मोउद्दीन लोन, मोहम्मद शफी भट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट निवासी हारवां और तारिक अहमद नजर पुत्र मोहम्मद सुल्तान नजर निवासी बदरहार हंदवाड़ा हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं। तीनों क्षेत्र में युवाओं को आंतकी संगठन में भर्ती करने का गिरोह चला रहे हैं।
थाना बोमोई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवाओं से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हाल ही में उमर खालिद मीर पुत्र अब्दुल खालिद मीर निवासी तुजाड़ को आंतकी संगठन में भर्ती करवाया है।

एलओसी के पार भारत विरोधी नारे लगाते आतंकियों का वीडियो वायरल
Terrorist
- फोटो : Demo. Pic.
गिरफ्तार युवाओं के खिलाफ बोमोई पुलिस थाना में गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम और कई अन्य आपराधिक धारों के तहत प्रथामिकी दर्ज की गई है। । सोपोर एसपी हरमीत सिंह ने बताया कि पड़ताल में हमने पाया कि पकड़े गए तीनों व्यक्ति आतंकी संगठन के लिए भर्ती करने का काम करते थे।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के करीब 20 आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए एलओसी के पार तैयार बैठे हैं। उनका एक एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
इसमें 20 आतंकी हथियारों से लैस दिख रहे हैं। सभी भारत विरोधी नारे भी लगा रहे हैं। बताया गया है कि यह वीडियो हाल का ही है। इसके सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो र्गई हैं।