फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Three students climbed on Everest

J&K: 12वीं की तीन छात्राओं ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

Fri, 27 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 27 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three students climbed on Everest
everst - फोटो : Amar Ujala
रियासत की तीन महिला एनसीसी कैडेट ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने इन छात्राओं को उनके साहस के लिए बधाई दी है। 
विज्ञापन


सेना की उत्तरी कमांड के प्रवक्ता कर्नल डीएस गोस्वामी ने बताया कि राज्य में पहली बार तीन एनसीसी कैडेट सेंजिलन लक्षित, ताशी तक्षित और तेसरिंग एंगमो ने सकुशल एवरेस्ट को फतह किया। वे उस टीम का हिस्सा थीं जो 22 मई को एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों एनएनसी कैडेट गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल लेह में 12वीं की छात्राएं हैं। एवरेस्ट फतह करने के लिए तीनों छात्राएं पिछले दो साल से कड़ी मेहनत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाचिन बैटल स्कूल में ली ट्रेन‌िंग

Three students climbed on Everest
माउंट एवरेस्ट - फोटो : Getty
​एवरेस्ट पर जाने से पहले 100 कैडेट को ट्रायल के जरिए चुना गया था। चयनित कैडेट्स को दार्जलिंग में स्पेशल माउंटेन कोर्स करवाया गया। इसके बाद 40 कैडेट ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में माउंट डियो तिबा (19688 फुट) पर अप्रैल-मई 2015 में चढ़ाई की।

इसके बाद 15 कैडेट को अगले चरण के लिए चुना गया। अगले चरण में इन कैडेट ने अगस्त 2015 में माउंट त्रिशूल (23360 फुट) पर फतह हासिल की। माउंट त्रिशूल की चोटी फतह करने के बाद 10 छात्राओं को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए चुना गया। इन दस कैडेट को सियाचिन में भारतीय सेना के सियाचिन बैटल स्कूल में एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग दी गई। 

एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोहियों को दो टीमों में बांट गया था। ट्रेनिंग के दौरान जो कुछ उन्होंने सीखा वह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में उनके काम आया। पहली टीम ने 21 मई को तो वहीं दूसरी टीम ने 22 मई को एवरेस्ट पर फतह हासिल की। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि तीनों छात्राओं की इस सफलता से एनसीसी कैडेट गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed