{"_id":"6637ef598d298a53d10857db","slug":"three-skooty-increased-in-pink-patrol-team-jammu-news-c-10-jam1008-354604-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पिंक पेट्रोल टीम में शामिल हुईं तीन स्कूटी, तंग गलियों में भी होगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पिंक पेट्रोल टीम में शामिल हुईं तीन स्कूटी, तंग गलियों में भी होगी गश्त
विज्ञापन
-पिंक पेट्रोल में शामिल स्कूटी को महिला पुलिस थाने की प्रभारी ने दिखाई झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के भीड़भाड़ वाले और पतली गलियों के इलाकों में भी पिंक पेट्रोल की टीम (महिला पुलिस दल) गश्त करेगी। इस टीम में रविवार को तीन स्कूटी शामिल की गई हैं। इससे तंग गलियों में पेट्रोलिंग आसान होगी। अभी तक इस टीम में बड़े वाहन ही शामिल थे। पहली बार टू व्हीलर को शामिल किया गया है। महिला दिवस पर एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने पिंक पेट्रोल को लांच किया था। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9906310101 भी लांच किया है। यहां 24 घंटे महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं।
पिंक पेट्रोल में शामिल तीन स्कूटी को रविवार को एसपी सिटी नॉर्थ और डिप्टी एसपी मुख्यालय जम्मू की मौजूदगी में प्रभारी एसएचओ महिला पुलिस स्टेशन जम्मू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिंक पेट्रोल दो शिफ्टों में यानी सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक तैनात रहेंगी। प्रत्येक शिफ्ट में 5 महिला पुलिस कर्मी, एक प्रभारी और 4 अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पहली शिफ्ट में गांधी नगर कॉलेज, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, शालामार रोड, जीजीएम साइंस कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और परेड कॉलेज के क्षेत्र को कवर किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में गोल मार्केट, गांधी नगर, बाहु प्लाजा, रेलवे स्टेशन और जिले के अन्य व्यस्त क्षेत्रों को शामिल किया गया है।