फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three members of a family were referred to GMC after consuming buckwheat flour.

Jammu News: कुट्टू का आटा खाने से परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ी, जीएमसी रेफर

Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three members of a family were referred to GMC after consuming buckwheat flour.
अरनिया। अरनिया के कूल कलां गांव में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए हैं। उन्हें बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के लिए अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मरीजों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। अभी उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

होश आने पर मरीजों ने बताया कि नवरात्र के चलते कुट्टू के आटे की अरनिया बाजार से खरीदारी की थी। शाम को व्रत के चलते आटे से बने फलाहार का सेवन किया गया। इसके उपरांत चक्कर आना शुरू हो गए। इसके बाद मां, बेटा और बहू बेहोश हो गए। घर के अन्य सदस्य उनको तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। मरीजों को ले जाने के लिए बिश्नाह अस्पताल से एंबुलेंस बुलाई गई। मरीजों की पहचान मोहित सैनी(29) पुत्र वेद सैनी, सुनीता देवी पत्नी मोहित सैनी (26) उषा देवी पत्नी वेद सैनी (52) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन में अस्पताल में 9 मामले आए
पांच दिन पहले कुट्टू के आटे का सेवन करने से अरनिया अस्पताल में एक ही परिवार के पांच सदस्य बेहोशी की हालत में लाए गए थे। जिन्हें बाद में जीएमसी जम्मू रेफर करना पड़ा। अभी तक अरनिया अस्पताल में कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने के 9 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले कुट्टू का आटे के सेवन से बीमार होने के बाद खाद सुरक्षा विभाग की तरफ से अरनिया बाजार से किराना दुकानों से सैंपल उठाए गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग में कुट्टू आटे का स्टॉक जब्त कर दुकानदार की कस्टडी में ही रखा था। दुकानदारों को आटे की बिक्री के लिए मनाही की थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच दिन बीत जाने के बाद भी किराना दुकानदारों से आटे का स्टॉक नहीं उठाया। इसके चलते आटे की बिक्री दोबारा शुरू हो गई। अरनिया स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आटे का सैंपल मंगवाकर जब्त कर लिया गया है।

जम्मू जिले के अरनिया के अलावा परगवाल, खौड़, पलावांला, और अखनूर से भी कुट्टू आटे के सेवन से लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपल एकत्रित करने में लगा हुआ है। उक्त कंपनी के आटे के स्टॉक पर किसी प्रकार की बिक्री की रोक नहीं लगाई गई है।
अरनिया के अलावा जम्मू जिले के और अन्य क्षेत्र से भी कुट्टू के आटे से लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। सैंपल एकत्रित कर दिए गए हैं। फिलहाल के लिए आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

मदन मंगोत्रा, खाद सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर
लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अरनिया बाजार में फौरी तौर पर आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। थाना प्रभारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। पांच दिन पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके सैंपल लेकर स्टॉक जब्त किया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी अगर आटे की बिक्री हुई है। इसकी जांच की जाएगी।
अरनिया अमनदीप सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed