फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three found absent, notice

Jammu News: हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर नौपोरा में तीन अधिकारी और स्कूल में शिक्षिका अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
three found absent, notice
सोपोर। एडीसी एसए रैना ने हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर नौपोरा और गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल दोआबगाह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी ने अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की। इनमें 3 अधिकारी अस्मत शफी, (एमएलएचपी), बिस्मा खुर्शीद (एफएमपीएचडब्ल्यू), राफे बेगम (स्वीपर) और सरकारी गर्ल्स एच/एस दोआबगाह की एक शिक्षिका समीरा बानो अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अधिकारियों को वीरवार तक कारण बताने के लिए कहा गया है। अन्यथा उनके खिलाफ सीएसआर के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच बीएमओ सोपोर और संस्था प्रमुख दोआबगाह को कार्य संस्कृति और समय की पाबंदी बनाए रखने और सार्वजनिक शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एडीसी सोपोर ने आगे कहा, सरकारी कर्मचारियों की समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए अनुपस्थिति की जांच करने के लिए औचक निरीक्षण अब से एक नियमित अभ्यास होगा। किसी भी कर्मचारी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed