{"_id":"5a91a6044f1c1b0a7b8b8fcd","slug":"three-dead-in-mudslide-hits-lolab-forests-in-kupwara-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः बारिश-बर्फबारी के साथ आई घाटी में आफत, मलबे में दबने से 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः बारिश-बर्फबारी के साथ आई घाटी में आफत, मलबे में दबने से 3 की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार को बारिश और बर्फबारी से चढ़ते पारे से राहत मिलने के साथ आफत भी झेलनी पड़ी। उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा के दार्दपोरा, लोलाबके लशकोटे वन क्षेत्र में एक मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इनकी पहचान मोहम्मद अल्ताफ, गुलाम मोहम्मद लोन दोनों निवासी वारनो गांव और बशीर अहमद गनेई निवासी दार्दपोरा के रूप में हुई है। जवाहर टनल पर बर्फबारी और भारी बारिश से शनिवार शाम 4.30 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही एहतियात के तौर पर बंद कर दी गई।
विज्ञापन
गुलमर्ग, कुपवाड़ा, टंगधार, पीर पंजाल रेंज सहित घाटी के अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। कई हिस्सों में पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। शुक्रवार देर रात से ही कई इलाकों में मौसम बिगड़ना शुरू हो गया था। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तड़के चार बजे शुरू हुई बारिश दिनभर रुक रुक कर जारी रही।
डीएसपी हाईवे दिनेश गुप्ता के अनुसार हाईवे पर बारिश से भूस्खलन की आशंका के कारण घाटी के लिए वाहनों को बंद किया गया है। मौसम बदलने से घाटी के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से लुढ़क गया है।
जम्मू संभाग के जम्मू, कठुआ, राजोरी, पुंछ, रियासी आदि जिलों में बारिश से पारा गिरा है। जिला उधमपुर के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है।
हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू। स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट (सासे) संस्थान ने बारामुला, गुलमर्ग, फुरकेन-जी गली, कारगिल व लेह जिला, कुपवाड़ा-चौकीबाल, टंगधार, कुलगाम, बड़गाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल कारगिल और बांदीपोरा-कंजालवान-गुरेज सेक्टर, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को निम्न खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है।
कारगिल और लेह क्षेत्र के अलावा पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर में भी हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।