फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   threats of expiration of funds in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर के अस्पतालों में वित्त वर्ष में आवंटित राशि पर लैप्स हो जाने संकट

Sat, 25 Mar 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Mar 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
threats of expiration of funds in jammu and kashmir
बजट लैप्स होने का मामला - फोटो : Demo Pic.

जम्मू कश्मीर में वित्त वर्ष की समाप्ति के साथ एसोसिएटेड अस्पतालों में राशि को लैप्स होने से बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए आए दिन बैठकें कर खरीद के लिए कई चीजों को मंजूरी दी जा रही है। हालांकि विभागीय अध्यक्षों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पूरे वित्त वर्ष में जरूरी चिकित्सा उपकरणों की खरीदारी नहीं की गई।

विज्ञापन


कई विभागों में जरूरी उपकरणों के अभाव में मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नेफरोलाजी विभाग में किडनी पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। रोजाना 20-30 मरीजों के डायलेसिस हो रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन मशीनों पर ओवरलोड होने से कई मशीनें ठप हो गई थीं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ समय पहले परचेज कमेटी में दस नई डायलेसिस मशीनों को मंजूरी भी दी गई थी। लेकिन वित्त वर्ष के अंत तक अभी तक मशीनों को खरीदा नहीं जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरणोें के अभाव में मरीजों को होती है परेशानी

threats of expiration of funds in jammu and kashmir
अस्पताल में पर्याप्त उपकरणोें का अभाव - फोटो : डेमो फोटो

विभाग के एचओडी डा. एसके बाली का कहना है कि नई आधुनिक दस मशीनों का प्रस्ताव भेजने के साथ उनकी खरीद की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। लेकिन मशीनें खरीदी नहीं जा सकी हैं। विभाग की ओर से जीएमसी प्रशासन को लिखित में मरीजों के ओवरलोड की जानकारी दी गई है।

इसमें कई बार गंभीर मरीजों को डायलेसिस की चिकित्सा नहीं मिल पाती है। यही हाल अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों के विभिन्न विभागों में भी है। आपरेशन थियेटरों में भी वित्त वर्ष में नए उपकरणों को खरीदने में कंजूसी दिखाई गई। मरीजों की थियेटरों से बाहर से अधिकांश सामान लेने की शिकायतें रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed