{"_id":"57ac8f6b4f1c1b8e34ee5550","slug":"threatening-posters-in-bijbehdha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सीएम महबूबा के गृहनगर में हिजबुल ने लगाए धमकी भरे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सीएम महबूबा के गृहनगर में हिजबुल ने लगाए धमकी भरे पोस्टर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने लगाए पोस्टर
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसा के बीच आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर फिर से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृहनगर बिजबिहाड़ा में देखे गए। इसमें लोगों को राजनीतिक दलों से नाता तोड़ने तथा पुलिस वालों को नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
इसके साथ ही धमकी दी गई है कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। पुलिस ने पोस्टरों को कब्जे में ले लिया है।
पोस्टर पर हिजबुल मुजाहिदीन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर अबू कासिम का नाम है। पोस्टर में कहा गया है कि राजनीतिक दलों से दूरी रखी जाए। जो भी लोग राजनीतिक दलों के सदस्य हैं वे पार्टी से नाता रिश्ता तोड़ें और देश विरोधी प्रदर्शनों का हिस्सा बनें। पुलिस में काम करने वाले घर वापसी को यकीनी बनाएं।

जम्मू संभाग में भी धमकी भरे पोस्टर
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
पोस्टर में यह भी धमकी दी गई है कि देश विरोधी अभियान के खिलाफ मुहिम चलाने वाले लोग संभल जाएं। इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। या तो वे इस मुहिम से अपने को अलग कर लें या फिर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। हिजबुल के पोस्टर सुबह दिखे तो पुलिस ने इसे पहुंचकर कब्जे में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वास्तव में आतंकी संगठन ने इस प्रकार के पोस्टर लगाए हैं या फिर यह किसी की शरारत है। ज्ञात हो कि बिजबिहाड़ा में इसके पहले भी हिजबुल ने धमकी भरे पोस्टर लगाए थे। कुछ दिनों पहले कश्मीरी पंडितों की कालोनी के बाहर भी धमकी भरे पोस्टर लगाए थे जिसमें उन्हें घाटी छोड़ने को चेताया गया था।
घाटी में हिंसा के बाद श्रीनगर के साथ ही जम्मू संभाग में भी धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए हैं। पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले कश्मीरी पंडितों की कालोनी में धमकी पोस्टर चिपकाए जाने से तनाव की स्थिति रही। बाद में इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। साथ ही यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई।