फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   thiefs looted house on gun point

कठुआ में बंदूक की नोक पर लूट

Tue, 08 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
thiefs looted house on gun point
बंदूक की नोक पर हुई लूट - फोटो : Demo Pic.
जराई गांव में रविवार की देर रात तीन नकाबपोश डकैतों द्वारा गन प्वाइंट पर वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। डकैत पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे। वह नकदी व गहने समेट कर फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद निवासी जराई गांव के घर पर रविवार की देर रात तीन नकाबपोश आए। पूर्ण चंद ने बताया कि वह घर के बरामदे में सोते हैं। रविवार की रात भी वह बरामदे में ही थे कि सवा एक बजे के करीब एक व्यक्ति ने उसे जगाया और पानी पीने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


पानी पिलाने के लिए जब पूर्ण चंद ने अपनी बहु वीणा को आवाज लगाई, तो बहु ने दरवाजा खोल दिया। इस पर नकाबपोश ने पूर्ण चंद और वीणा को घर के अंदर धकेल दिया। इसके बाद उसके साथ दो अन्य नकाबपोश भी आ धमके। वीणा ने बताया कि नकाबपोश ने कहा कि गांव में नशे का धंधा बढ़ गया है और वह घर में तलाशी लेने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नकदी व लाखों रुपये के गहने की लूट

thiefs looted house on gun point
लाखों रुपये के गहने की लूट - फोटो : Demp Pic.

सभी को गन प्वाइंट पर रखकर उन्होंने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि एक नकाबपोश के पास तेजधार हथियार भी था। नकाबपोशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान साठ हजार नकदी व लाखों रुपये के गहने ले गए।

पूर्ण चंद के बेटे पवन कुमार जो खेत में सोये थे, सुबह के समय घर पहुंचे। इसके बाद परिवार के सदस्यों को बंद कमरे से बाहर निकाला जा सका। मौके पर आई पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ छानबीन की और मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा ही एक मामला डेढ़ साल पहले शहर के हाउसिंग कालोनी इलाके में भी सामने आया था। जब कुछ नकाबपोशों ने महिला और उसके बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया था।  

उस समय भी पुलिस ने गहन छानबीन की, लेकिन अभी तक मामले में कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षा देने के दावे कहीं हवा होते दिख रहे हैं। एसएसपी पवन परिहार ने कहा कि जराई में नकाबपोशों द्वारा डकैती किए का मामला पेश आया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed