फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thief arrest

Jammu News: मंदिर में स्कूटी चोरी करते पकड़ा युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Mon, 29 Apr 2024 04:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 29 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
thief arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। गांव कोटली शाह दौला में एक स्कूटी पर आए चार युवकों ने रविवार दोपहर को मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एक चोर को मौके पर पकड़कर आरएस पुरा पुलिस के हवाले कर दिया। गांव कोटली शाह दौला के पूर्व पंच कुलदीप सिंह, सूरज प्रकाश शर्मा, सहदेव सिंह व प्रीतम सिंह ने बताया कि एक स्कूटी पर चार युवक आए और मंदिर परिसर में चोरी करने का प्रयास करते देखा तो तो तीन चोर वहां से भाग गए, जबकि एक को पकड़ने के बाद आरएस पुरा पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर जब्त की स्कूटी (जेके 02 बीएच- 1638) पर चोरी करने के लिए आए थे। पुलिस ने एक टोका, कैमरे पर लगाए जाने वाले काले रंग की टेप को बरामद किया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के धार्मिक स्थानों व सूने घरों में कई चोरियां इसी गिरोह ने की हैं। उन्होंने बताया कि जिस युवक को पकड़ा है गुरुद्वारे में की गई चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में उसकी फोटो पाई गई थी। आरएस पुरा पुलिस का कहना है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed