फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   These projects will open way for development in Jammu and Kashmir, two thousand meter long bridge will be built on Chenab

जम्मू-कश्मीर में विकास के रास्ते खोलेंगी ये परियोजनाएं, चिनाब पर बनेगा दो हजार मीटर लंबा पुल

Sat, 09 Jan 2021 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
These projects will open way for development in Jammu and Kashmir, two thousand meter long bridge will be built on Chenab
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर की सड़कों का संजाल मजबूत किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर अवसंरचना विकास वित्त निगम (जेकेआईडीएफसी) ने 83 सड़क परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 1010.55 करोड़ रुपये की शेष राशि देने पर सहमति जताई है। इसमें परगवाल जम्मू में चिनाब पर दो हजार मीटर लंबा पुल भी शामिल है। वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई 12वीं उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक में इन सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन


निगम के सीएमडी मेहता ने संबंधित विभागों से कहा कि परियोजना के वित्त पोषण के लिए परियोजनाओं से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाए। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति, डीपीआर, जियो टैगिंग और अन्य औपचारिकताएं पहले से ही विभागों द्वारा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने भविष्य के एचपीसी में उन्हें फिर से लाने की तैयारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


ये सभी परियोजनाएं सार्वजनिक महत्व से जुड़ी हैं, इसलिए यह देखना महत्वपूर्ण है कि इन परियोजनाओं को लेने में देरी क्यों हुई है। सभी विभागों को वित्त के लिए लंबित जनोपयोगी परियोजनाओं को भेजने के लिए कहा गया था। बैठक में बताया कि कुछ परियोजनाओं को कुछ मापदंडों की कमी से नहीं लिया गया है। इन परियोजनाओं को जेकेआईडीएफसी के तहत वित्त पोषित करने के लिए अपेक्षित औपचारिकताओं के साथ प्रस्तुत किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जम्मू-कश्मीर में विकास के रास्ते खोलेंगी परियोजनाएं

वित्तीय आयुक्त ने परगवाल जम्मू में 2000 मीटर स्पैन ब्रिज (1535.90 करोड़), कठुआ में उज्ज दरिया पर 445 मीटर स्पैन ब्रिज (145.54 करोड़), राजोरी के कोटरंका खवास रोड का विस्तारीकरण (76.20 करोड़), उधमपुर-गरोड़ी सड़क (40.00 करोड़) जैसी टिकट परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य सड़कों और पुलों के लिए संपर्क साधन का बहुत महत्व है।

निगम द्वारा वित्त पोषित लगभग सभी परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास के परिदृश्य में बदलाव के लिए मदद करेंगी। अनुमोदित परियोजनाओं में से सभी का सार्वजनिक महत्व है और इनके पूरे होने पर हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। स्वीकृत परियोजनाओं में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से संबंधित बुनियादी ढांचे शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed