फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There was chaos in NC after Ruhullah's statement

Jammu News: रूहुल्ला के बयान के बाद नेकां में खलबली

विज्ञापन
There was chaos in NC after Ruhullah's statement
- सफाई देने मैदान में उतरे बड़े नेता, बोले-घर की बात हम सुलझा लेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी के बयान के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। उनके पार्टी छोड़ने तक के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके साथ नेकां के आठ विधायक भी पार्टी छोड़े देंगे।
इस मामले में सफाई देने नेकां के बड़े नेता भी मैदान में उतर आये हैं। बुधवार को नेकां के मुख्य प्रवक्ता और जड़ीबल से विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि रूहुल्ला की चिंताओं को दूर किया जाएगा। यह हमारे घर की बात है और इसे हम घर में ही सुलझा लेंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर सांसद रूहुल्ला ने कहा था कि उमर के घर के बाहर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने के बाद से पार्टी में मेरी कोई नहीं सुनता। इस पर मंगलवार को नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि रूहुल्ला को जाकर उमर से बात कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बारामुला के विधायक जावेद हसन बेग ने कहा कि फारूक साहब ने भी कहा है कि रूहुल्ला को कोई परेशानी है तो उन्हें सीएम उमर अब्दुल्ला से मिल लेना चाहिए। दोनों ही बड़े नेता है। उन्हें चिंतित होने की क्या जरूरत है। दोनों को आपस में बात करनी चाहिए।

नेकां के विधायक जान दे सकते हैं, पार्टी नहीं छोड़ेंगे
विधायकों के इस्तीफा देने के सवाल पर जावेद हसन बेग ने कहा कि एमएलए बनने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं। अपने समर्थकों, अपनी कौम और अपने लोगों को अगर धोखा देंगे तो जाएंगे कहां। नेकां के विधायक जान दे सकते हैं लेकिन, पार्टी नहीं छोड़ेंगे। मेरा भरोसा कीजिए कोई भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ रहा है। सज्जाद लोन के विधानसभा में हंगामे के आरोप पर पूछने पर बताया कि उन्हें समझ नहीं आएगा, क्योंकि वह समझना ही नहीं चाहते। उनका अपना एक मकसद है। उन्हें और पीडीपी को मामला कोई और उठाना था, निशाना नेकां को बना लिया। वो दोनों ही नहीं चाहते कि भारतीय जनता पार्टी की ओर उंगली उठे। वह चाहते हैं कि नेकां को नुकसान हो, नेकां कमजोर हो और उन्हें जगह मिले। लेकिन, नेकां कमजोर नहीं होगी।

अफवाहों पर ध्यान न दें : असलम वानी
मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने बुधवार भी विधायकों के पार्टी छोड़ने की तैयारी को अफवाह बताया। वानी ने कहा, ऐसी अफवाहें लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए हैं। उन्होंने मीडिया संगठनों से खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करने का आग्रह भी किया।

संशोधित वक्फ कानून पर लड़ेंगे केस
संशोधित वक्फ कानून पर नासिर असलम वानी ने कहा कि पार्टी को न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट में आज मामला पेश किया जाएगा। हमने विधायक मुजफ्फर इकबाल सहित एक मजबूत कानूनी टीम भेजी है। हम वहां अपना केस लड़ेंगे और हमें उम्मीद है कि देश की सबसे बड़ी अदालत हमें न्याय देगी।


बैठक शनिवार को, बढ़ सकती है अंदरूनी खींचतान
सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी शनिवार को बडगाम जिले के नेकां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बडगाम उपचुनाव में विधायक उम्मीदवार पर चर्चा करेंगे। वह चाहते हैं कि उम्मीदवार उनके चाचा आगा मोहसिन हों। वहीं शिया उम्मीदवार आगाह मेहमूद से पिछले विधानसभा चुनावों में यह वादा किया गया था कि इस बार वह उमर अब्दुल्ला को लड़ने दें। उपचुनाव में उन्हें मौका दिया जाएगा। अब अगर आगा मोहसिन को मौका दिया जाता है तो पार्टी के भीतर खींचतान और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed