फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There should be no compromise on quality in construction of houses: Karwani

आवासों के निर्माण में गुणवत्ता से न हो समझौता: करवानी

विज्ञापन
There should be no compromise on quality in construction of houses: Karwani
जम्मू-कश्मीर के राहत और पुनर्वास आयुक्त (माइग्रेंट), डॉ. अरविंद करवानी ने उत्तरी, मध्य और दक्षिणी कश्मीर में पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए बन रहे ट्रांजिट आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
विज्ञापन

डॉ. करवानी ने पीएम पैकेज कर्मचारियों से बातचीत की, जिन्होंने पानी की आपूर्ति, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और उनके बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं के साथ-साथ पुलवामा और कुलगाम में प्री-फैब संरचनाओं की मरम्मत जैसी मांगें उठाईं।
विज्ञापन

पीएमडीपी कार्यक्रम के तहत कश्मीर घाटी में 20 विभिन्न स्थानों पर पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए 6000 क्वार्टरों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से लगभग 3500 क्वार्टर बनकर तैयार हो चुके हैं। बाउंड्री वॉल, आंतरिक सड़कों, ड्रेनेज, एसटीपी और सामुदायिक हॉल जैसे संबद्ध कार्यों का निर्माण भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed