फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Then break the record of air and noise pollution on Diwali

क्या दिवाली पर हम कम कर सकते हैं प्रदूषण?

Fri, 17 Oct 2014 01:34 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Then break the record of air and noise pollution on Diwali

इस बार भी पटाखों की आवाज से दिवाली पर वायु और ध्वनि प्रदूषण का रिकार्ड टूटेगा, क्योंकि पिछले कई साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो दिवाली पर हमेशा पटाखों की आवाज से ध्वनि प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बिक्रम चौक, सतवारी चौक, ज्यूल और परेड चौक में सबसे ज्यादा शोरगुल रहता है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हर साल की तरह वायु और ध्वनि प्रदूषण की मानीटरिंग करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिवाली को मात्र छह दिन बाकी रह गए हैं। बाजारों में रौनक अभी कम है, लेकिन बाजार सजने लगे हैं। अन्य सामान की खरीदारी के साथ-साथ पटाखों की खरीदारी के लिए भी लोग तैयार हो गए हैं। बीस अक्तूबर के बाद शहर के चयनित स्थानों पर पटाखों के स्टाल लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्रम चौक, सतवारी और परेड में सबसे ज्यादा शोर

Then break the record of air and noise pollution on Diwali

इस दौरान पटाखों से होने वायु और प्रदूषण को मापने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तैयार हो गया है। बोर्ड दावा करता है कि लोगों को पटाखे कम चलाने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन दिवाली वाले दिन सभी दावे खोखले हो जाते हैं।

पिछले साल के आंकड़ों में पटाखों की आवाज से वातावरण खूब शोरगुल हुआ। जाहिर है कि कमजोर दिल और हृदय रोगियों को इस बार भी पटाखों की धमक से कठिनाई हो सकती है।

फिर पटाखों के निकलने वाले जहरीले धुएं, सल्फर डायआक्साइड और नाइट्रोजन डायआक्साइड गैसें से भी दमे के मरीजों तथा लोगों को एलर्जी जैसी समस्या आ सकती है। इस बार भी लोगों के जागरूक होने की जरूरत है कि वे पटाखे कम से कम चलाएं, ताकि सभी लोग खुशी-खुशी दिवाली का त्योहार मना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed