फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The thugs took away the woman's earrings and recording presentation by giving her biscuits and chips

Jammu News: बिस्कुट और चिप्स थमाकर महिला की बालियां व अंगूठी उतार ले गए ठग

विज्ञापन
The thugs took away the woman's earrings and recording presentation by giving her biscuits and chips
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सरकारी अस्पताल में ताकत वाला इंजेक्शन लगवाने आई बुजुर्ग महिला से दो संदिग्ध गहने ठग ले गए। महिला का कहना है कि उसे 15 से 20 मिनट पता ही नहीं चला उसके गहने कैसे गायब हुए। बस इतना याद है कि पहले एक लड़का आया फिर दूसरा आया। मेरे पास बैठकर बातें करने लगे। मुझे तब एहसास हुआ जब वह हाथ से अंगूठी उतारने लगे। फिर वहां से जाते वक्त हाथ में एक लिफाफा थमा गए जिसमें बिस्कुट और चिप्स थे।
ये घटना शनिवार सुबह गांधीनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत नई बस्ती की है। नई बस्ती की रहने वाली शकुंतला देवी का कहना है कि उसके घर के पास में ही सरकारी अस्पताल है। वह इंजेक्शन लगवाने आई थी। इंजेक्शन लगवाने के बाद वापस जाते वक्त वह आराम करने के लिए फुटपाथ पर बैठ गई। तभी पहले एक युवक आया। फिर दूसरा पास आकर बैठ गया।
विज्ञापन

दोनों युवक बातों में उलझाते हुए कुछ बोलने लगे। जाते वक्त जब वे उंगली से अंगूठी उतारने लगे तो मैंने रोका, लेकिन वे भाग गए। मेरा ध्यान कानों पर गया तो बालियां भी नहीं थी। मेरी आवाज नहीं निकल रही थी। इसलिए मैंने इशारे से एक युवक को अपने पास बुलाया और बताया कि उसके साथ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। महिला ने अभी जो जानकारी दी है उससे कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा।

सीसीटीवी से पड़ताल में जुटी पुलिस
वारदात के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजना को जानकारी दी कि उसके गहने ठग लिए गए हैं। परिजन ने गांधीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी से जांच के जरूरी सबूत जुटाए गए। पुलिस देख रही है कि हकीकत में महिला के साथ हुआ क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed