फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The special status of state being insulted: omar

'जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे का अपमान किया जा रहा'

Sun, 15 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 15 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
The special status of state being insulted: omar
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एनईईटी और एनएफएसए को राज्य में लागू करने को स्वायत्तता के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन


बीरवाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं के दौरान उमर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे का अपमान किया जा रहा है। केंद्रीय अधिनियमों को राज्य विधानसभा की मंजूरी के बिना लागू किया जा रहा है। यह खतरे की घंटी है। उमर ने कहा अनुच्छेद 370 और विशेष दर्जे को कमतर करने की कवायद में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से शामिल हैं।
विज्ञापन


नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट को जम्मू कश्मीर में लागू करने से पूर्व यदि विधानसभा में संशोधन किया जाता तो राज्य की अवाम के अधिकार सुरक्षित किए जा सकते थे। इसी तरह से शिक्षा समवर्ती सूची में न होकर राज्य सूची में शामिल है, लेकिन राज्य सरकार ने एनईईटी के अधिकार क्षेत्र को राज्य तक विस्तार देने से पूर्व कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दर्शाता है कि जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को प्रभावित करने के लिए भाजपा और पीडीपी के बीच पहले से सहमति बन चुकी है। उमर ने कहा नेशनल कांफ्रेंस राज्य के विशेष दर्जे को बरकरार रखने में संघर्ष करती रही है।


पार्टी राज्य में 1953 के पूर्व की व्यवस्था के लिए संघर्ष तेज करेगी। किसी भी सूरत में अनुच्छेद 370 को कमजोर करने की कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बीरवाह विधानसभा क्षेत्र दौरे में उन्होंने बोनहामा, इसकंदरपोरा, चेक कावूसा और सोजेथ में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed