फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   the six major terror In Srinagar, high alert

श्रीनगर में छह बड़े आतंकी मौजूद, हाई अलर्ट

Sun, 03 Jul 2016 01:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
the six major terror In Srinagar, high alert
Terrorist - फोटो : FILE
श्रीनगर शहर के पुराने बरजुल्ला, बागे मेहताब और बेमिना इलाके के कुछ घरों को ए-कैटगरी के छह आतंकी सेफ हाउस के रूप में प्रयोग कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि आतंकी इन घरों को छिपने का ठिकाना बनाए हुए थे। खबर है कि शहर में करीब आधा दर्जन आतंकी मौजूद हैं जो कभी भी अपनी मौजूदगी दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सभी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर जून में पुलिस ने श्रीनगर शहर में तीन बार घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तीनों बार आतंकी फरार होने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन


पुराने बरजुल्ला, बागे-मेहताब और बेमिना इलाकों के कुछ घरों में छापेमारी भी की गई, लेकिन आतंकी पहले ही निकल भागे। पुलिस को खबर है कि इन घरों को ए-कैटेगरी के करीब छह आतंकी सेफ हॉउस के तौर पर प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दो जैश आतंकी मारे गए थे

the six major terror In Srinagar, high alert
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
इन घरों के मालिकों से पूछताछ के दौरान इस बात की पुष्टि हो गई है कि आतंकी इन घरों को हाइड-आउट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद से श्रीनगर में सुरक्षा एजंसियों को अलर्ट किया गया है ताकि आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल बनाया जा सके।

बीते 23 मई को श्रीनगर के सराई बाला इलाके में देर रात मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी मूल के दो जैश आतंकी मार गिराए गए थे, जिनमें से एक ग्रुप का कमांडर था। इसकी पहचान सैफुल्ला के तौर पर हुई थी।

यह आतंकी इलाके में एक घर में किराए पर रहने आए थे, लेकिन किसी को उनकी असलियत के बारे में पता नहीं था। इससे साफ होता है कि आतंकी अब श्रीनगर शहर में भी पनाह लेने लगे हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed