फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The silence in the markets of Reasi city continued throughout the day

रियासी नगर के बाजारों में दिनभर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
The silence in the markets of Reasi city continued throughout the day
रियासी। कोरोना कर्फ्यू के बीच ई-पास के आदेश के बाद नगर में लगाई पाबंदियों का व्यापक असर दिखाई दिया। दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं, सरकारी कर्मी और स्वास्थ्य सुविधा के लिए लोग शहर में आवागमन करते दिखाई दिए। इसके अलावा जगह-जगह तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ के बाद ही लोगों को आवागमन की अनुमति दी। वहीं, बेवजह घूम रहे लोगों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासिनक आदेश के बाद वीरवार को भी डेयरी, फल-सब्जी और मटन-चिकन की दुकानों को दोपहर एक बजे तक खोला गया। इस दौरान कम संख्या में ही लोग बाजारों में दिखाई दिए। दुकानदार भी ग्राहकों की राह देखते दिखाई दिए। ई-पास की सुविधा जारी होने के बाद सभी प्रमुख स्थानों पर नाके लगाए गए थे, जहां पर से गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई। बिना ई-पास के लोगों को पूछताछ कर छोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। उधर, ई-पास को लेकर नेकां महासचिव तारिक भट्ट ने कहा कि कई ग्रामीणों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। इसके अलावा उन्हें मोबाइल की जानकारी भी नहीं है। इसलिए ग्रामीणों लोगों को ई-पास के सुविधा के बारे में प्रशासन को सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed