{"_id":"6a18a2302ed2b7d8340791ed","slug":"the-purmandal-police-came-forward-to-protect-wildlife-and-birds-and-constructed-water-tanks-in-the-gupt-ganga-area-jammu-news-c-398-1-pmd1001-672-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वन्य जीवों और पक्षियों के लिए आगे आई पुरमंडल पुलिस, गुप्त गंगा क्षेत्र में बनाए जल कुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वन्य जीवों और पक्षियों के लिए आगे आई पुरमंडल पुलिस, गुप्त गंगा क्षेत्र में बनाए जल कुंड
विज्ञापन
जनता और पुलिस के सहयोग से जेसीबी से तैयार किए गए जल स्रोत, गुप्त गंगा में चेक डैम और पौधरोपण की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जल संकट की स्थिति गहराने लगी है। इसका असर केवल आम लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि पक्षियों और वन्य जीवों के सामने भी पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्राकृतिक जल स्रोत सूखने के कगार पर हैं। इसके चलते कई वन्य जीव और पक्षी पानी की तलाश में मानव बस्तियों की ओर रुख करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
पुरमंडल पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मानवीय और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है। थाना पुरमंडल पुलिस की ओर से स्थानीय नागरिकों के सहयोग से गुप्त गंगा क्षेत्र सहित विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद से जल कुंड (पानी के गड्ढे) निकलवाए गए ताकि इनमें वर्षा जल संग्रहीत हो सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए गुप्त गंगा क्षेत्र में स्थायी समाधान के तौर पर चेक डैम बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए यदि गुप्त गंगा में छोटे-छोटे चेक डैम बनाए जाएं तो जलस्तर में सुधार होगा और गर्मियों में पानी की उपलब्धता बनी रह सकेगी। वहीं, लोगों ने पौधरोपण की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि पेड़ लगने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मिट्टी का कटाव रुकेगा और क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।