फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The President of the International Council of Jurists hoisted the tricolor at Lal Chowk

Jammu News: अंतरराष्ट्रीय न्यायविद परिषद के अध्यक्ष ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
The President of the International Council of Jurists hoisted the tricolor at Lal Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय न्यायविद परिषद लंदन के अध्यक्ष और भारत के सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदिश सी. अग्रवाल ने वीरवार को लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने जोश के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं श्रीनगर के इस प्रतिष्ठित स्थल पर तिरंगा फहरा रहा हूं। यह भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। मैं चाहता हूं हर कोने के लोगों को पता चले कि श्रीनगर में 370 हटने के बाद से शांति है। उन्होंने कहा कश्मीर के लोगों के पास अब आमदनी का जरिया है। अब वो किसी की बात में नहीं आते और किसी भी गलत काम में शामिल नहीं होते। उन्होंने कहा, यहां की जनता खुशमिजाज़ है और वो बाहर दुनियाभर से आने वाले लोगों का स्वागत खुशी से करते हैं। जैसे वह 1984 से पहले करते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पूरा ज़ोर लगा रहे हैं कि यहां शांति बनी रहे।
विज्ञापन

कश्मीर मोदी सरकार की प्राथमिकता में है। 370 टूटने से पहले भी स्वागत करते थे, लेकिन तब डर का माहौल था। अब मैं देख रहा कि हर दुकान खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed