फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The government only in commercials: Raj Babbar

राज बब्बर ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

Thu, 26 May 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 May 2016 07:01 PM IST
सार

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, चुनावी वादे जुमले बनकर रह गए
  • कहा, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं कर पाए मोदी   
  • पाकिस्तान के अलावा अब तो बांग्लादेश और नेपाल भी आंखें दिखा रहे 

विज्ञापन
The government only in commercials: Raj Babbar
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार धरातल पर नहीं, केवल विज्ञापनों तक ही सीमित होकर रह गई है। चुनाव में मोदी के किए वादे अब केवल जुमले बन चुके हैं और देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। 
विज्ञापन


जम्मू में वीरवार को पत्रकार वार्ता में राज बब्बर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी ने कांग्रेस पर कोयला घोटाले, टू जी स्पेक्ट्रम से लेकर कई घोटालों में शामिल होने के आरोप लगाए। दो साल से मोदी शासन में हैं, लेकिन एक भी घोटाले के किसी आरोपी को सजा नहीं हुई।
विज्ञापन


झूठ के आरोपों के बल पर मोदी ने देश की जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती दिखाने का दावा करने वाले मोदी पाकिस्तान में मिठाई खाते रहे और पठानकोट में पाक आतंकी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर मारकाट करते रहे। पाकिस्तान तो आंखें तरेरता ही रहा, अब बांग्लादेश और नेपाल भी आंखें दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं को सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाले मोदी दो साल में डेढ़ लाख नौकरियां भी नहीं दे पाए। काले धन को देश में वापस लाने का दंभ भरने वाले मोदी दो साल में काला धन तो वापस नहीं ला पाए, उलटा देश का सफेद धन लेकर भी लोग इनको गच्चा देकर विदेश निकल लिए।

बाबा रामदेव भी अब बोल रहे हैं कि उन्होंने मोदी से काले धन पर बात करना छोड़ दिया है। मेक इन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों से निवेश तो पहुंचा नहीं, देश के उद्यमियों ने विदेशों में दो लाख बिलियन डालर का निवेश जरूर कर दिया है।
 

होनी चाहिए विस्थापितों की घाटी वापसी 

The government only in commercials: Raj Babbar
पत्रकारों से बात करते राज बब्बर - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि देश के लघु उद्योग में आने वाले स्वर्णकार खासतौर से कारीगर भी मोदी की नीतियों से अब त्रस्त हैं। बब्बर ने किसानों की हालत भी नहीं बदली। जीएसटी बिल पर बब्बर ने कहा कि मोदी कांग्रेस से इस मुद्दे पर चर्चा करने से बचते रहे हैं। इसका कारण यह है कि कांग्रेस छोटे व्यापारियों का पक्ष लेती है।

​उन्होंने कहा कि अगस्ता खरीद पर गांधी परिवार पर आरोप निराधार हैं। मोदी को यह बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में किसने अगस्ता खरीदा। व्यापम घोटाले पर भी बात नहीं होती। उन्होंने कहा कोयला घोटाले के तार आरएसएस के लोगों से जुड़ रहे हैं। 

राज बब्बर ने कहा कि कश्मीरी पंडित विस्थापितों की घाटी में वापसी और पुनर्वास नीति पर शब्दों से बात नहीं, बल्कि ठोस नीति बननी चाहिए और विस्थापितों को विश्वास में लेकर ही इस पर काम होना चाहिए। मोदी सरकार केवल शब्दों से काम करती है। उन्होंने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को भी मौकापरस्त बताया। 

प्रियंका का राजनीति में आना उन पर निर्भर
राज बब्बर ने कहा, देश की जनता चाहती है कि प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय हों। वह कब सक्रिय होंगी या नहीं होंगी, यह फैसला कांग्रेस को नहीं, बल्कि खुद प्रियंका गांधी को करना है।

पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। गांधी परिवार के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। अमिताभ बच्चन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल पूरे होने के कार्यकाल में शामिल होने पर राज बब्बर ने कहा कि इस सवाल का जवाब बच्चन ही दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed