{"_id":"68dc445db23db2d0fd0da006","slug":"the-family-has-been-making-effigies-of-ravana-for-50-years-and-a-new-generation-is-carrying-on-the-ancestral-business-samba-news-c-289-1-sjam1009-108651-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 50 वर्ष से बना रहे रावण परिवार के पुतले, पुश्तैनी कारोबार चला रही नई पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 50 वर्ष से बना रहे रावण परिवार के पुतले, पुश्तैनी कारोबार चला रही नई पीढ़ी
Wed, 01 Oct 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांबा। दशहरे के लिए पंजाब के गांव सुजानपुर के उदय कुमार व उनका परिवार 50 वर्ष से रावण के परिवार के पुतले बना रहे हैं। बताया कि परिवार के सदस्यों ने कई क्लबों के साथ ठेका किया है कि हर वर्ष हमें ही आना है व पुतले बनाने हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी भी चलती रहती है।
उदय ने बताया कि उनके दादा, पिता और अब हम इस कारोबार के साथ जुड़े हैं। उनके अनुसार गत 50 वर्ष से वह दशहरे पर रावण परिवार के पुतले बनाते आ रहे हैं। पहले उनके दादा इस काम में लगे थे, बाद में उनके पिता गणेश दास ने कारोबार संभांला और पिता के साथ अब हमने अपने पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाने का काम किया है। हम सात लोग गत एक सप्ताह से पुतले बना रहे हैं। कठुआ, सांबा व अन्य स्थानों पर भी वह पुतले बनाए जाने का काम कर रहे हैं। उनके अनुसार गत वर्ष 32 फीट ऊंचा पुतला बनाया था। इस बार वह 50 फीट ऊंचे पुतले बना रहे हैं। इसके लिए सामान अपने साथ ही लाते हैं।