फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The faces of the needy brightened after receiving medical equipment

Jammu News: चिकित्सा उपकरण मिलने पर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

विज्ञापन
The faces of the needy brightened after receiving medical equipment
बुजुर्ग को ट्राइसाइकिल देते सेना के जवान स्रोत - सेना
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय सेना की टाइगर डिवीजन ने वीरवार को मीरां साहिब सैन्य स्टेशन में चिकित्सा उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों के बुजुर्गों और दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। शिविर में उपकरण पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

सेना की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों और दिव्यांगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना था। इस दौरान 193 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल, मैनुअल ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, घुटने के ब्रेसेस, सुनने की मशीन, वॉकिंग स्टिक और वॉकर शामिल हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल जरूरतमंदों की शारीरिक सहायता की, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सम्मान की भावना भी पैदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed