{"_id":"6043d30b8ebc3e58fe3688cf","slug":"the-daughters-of-the-country-were-able-to-overcome-the-challenge-of-every-field-jammu-city-news-jmu230719572","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व महिला दिवसः देश की बेटियां हर क्षेत्र की चुनौती से पार पाने में सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व महिला दिवसः देश की बेटियां हर क्षेत्र की चुनौती से पार पाने में सक्षम
Sun, 07 Mar 2021 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
वुमन कॉलेज परेड में आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
देश की बेटियां हर चुनौती को पार पाने में सक्षम हैं, बस उनके आत्मविश्वास को बल देने की आवश्यकता है। एनसीसी कैडेट्स सशस्त्र सीमा बल सहित अन्य रक्षाबलों में अपना करियर बनाकर देश रक्षा भी कर सकती हैं। यह बात महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ की ओर से वुमन कॉलेज परेड में आयोजित कार्यक्रम में 76 बटालियन सीआरपीएफ जम्मू में तैनात सीआरपीएफ सेकंड इन कमांड कमल सिसोदिया ने कही।
विज्ञापन
परेड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं को रक्षाबल में शामिल होने के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान कमल सिसोदिया ने कहा कि हमारी देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल कर सकती हैं। आज विज्ञान, रक्षा, शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्रों में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स एक रक्षाबल का जीवन ही जीते हैं, जिसमें अनुशासन सहित देश सेवा की भावना होती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य छात्राओं को रक्षाबल में शामिल होने के प्रति प्रेरित करना है, ताकि वह सशक्त हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को सशस्त्र सीमा बल सहित अन्य रक्षाबलों में अपना करियर बनने के लिए कहा। इस दौरान एनसीसी कैडेट् यामना कोतवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आत्मविश्वास को बल देते हैं। इस दौरान परेड एनसीसी कैडेट्स ने कराटे और सेल्फ डिफेंस की प्रदर्शनी भी दी।