फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the body of soldier Could not not airlift

बैरंग लौट आया सेना का चॉपर, गुरेज में शहीदों के शवों को नहीं किया जा सका एयरलिफ्ट

Sun, 29 Jan 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 29 Jan 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
the body of soldier Could not not airlift
गुरेज में हिमस्खलन - फोटो : FILE PHOTO
गुरेज में बर्फीले तूफान में दबकर शहीद हुए जवानों के शव तीन दिन बाद भी एयरलिफ्ट नहीं किए जा सके हैं। घाटी के निचले मैदानी इलाकों में मौसम साफ होने पर रविवार को फिर से चॉपर भेजा गया, लेकिन, गुरेज में बर्फबारी जारी रहने से तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।
विज्ञापन


बर्फबारी के सीजन में संपर्क के लिए पूरी तरह से हवाई मार्ग पर निर्भर गुरेज में कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। गुरेज में 25 जनवरी को दो अलग-अलग जगह बर्फीले तूफान की चपेट में आकर कुल 14 जवान शहीद हो गए थे। अत्यधिक जोखिम के बावजूद एवलांच रेस्क्यू टीम ने 26 जनवरी तक सभी शव निकालने में कामयाबी हासिल कर ली, लेकिन, मौसम लगातार खराब रहने की वजह से इन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को सेना के चॉपर ने कई बार उड़ान भरी। दिन भर गुरेज में मौसम साफ होने का इंतजार चलता रहा, लेकिन, बर्फबारी के चलते चॉपर को गुरेज तक ले जाना मुमकिन नहीं हो पाया। सोमवार को फिर कोशिश की जाएगी। उधर, मच्छेल सेक्टर में ट्रैक धंसने से गंभीर हुए पांच जवानों को भी अब तक एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने बताया, पांचाें जवानों को मच्छेल के स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाने की कोशिशें भी जारी हैं।


उल्लेखनीय है कि गुरेज सेक्टर साल में पांच से छह महीने तक सड़क संपर्क से कटा रहता है। राजदान टॉप इलाके से सड़क संपर्क बंद हो जाता है। इस पूरे इलाके में 10 फुट से ज्यादा बर्फ जमा रहती है जो इस बार खासी अधिक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को भी एयरफोर्स की विशेष हवाई सेवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed