फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The accused who cheated in the name of job is in judicial custody for 15 days

Jammu News: नौकरी के नाम पर ठगने वाला आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
The accused who cheated in the name of job is in judicial custody for 15 days
जम्मू। युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार सरकारी स्कूल के शिक्षक को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने आरोपी को 23 मई को गिरफ्तार किया था। उस पर कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच जम्मू के प्रवक्ता ने बताया कि उस्ताद मोहल्ला निवासी जमील अंजुम को गिरफ्तारी के बाद जम्मू की स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। अंजुम की गिरफ्तारी गुज्जर नगर निवासी राशिद मन्हास की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके और उसकी बहन के लिए सरकारी नौकरी देने के नाम पर अंजुम ने 10 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के सोने के आभूषणों की ठगे हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी जमील अंजुम को उसके घर से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को फर्जी नियुक्ति आदेश दिखाया था। इसमें झांसा दिला गया था कि कई सरकारी विभागों में पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच जम्मू) बेनाम तोष ने कहा कि शिकायत मिलने के विशेष टीम बनाई गई थी। अंजुम लगातार धोखाधड़ी में संलिप्त रहने के कारण फिलहाल निलंबित है। उसके खिलाफ अपराध शाखा और जिला पुलिस जम्मू में 10 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से चार मामलों में अब तक आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed