फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists tried to infiltrate in Uri sector on Monday morning

जम्मू-कश्मीर: उड़ी में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने फायरिंग कर आतंकियों को खदेड़ा; बालाकोट सेक्टर में दिखा ड्रोन

Tue, 26 Aug 2025 12:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:58 AM IST
सार

बारामुला जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के एक दल ने अंधेरे और खराब मौसम की आड़ में उड़ी सेक्टर के टोरना क्षेत्र में घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन
Terrorists tried to infiltrate in Uri sector on Monday morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर उड़ी सेक्टर में सोमवार को तड़के आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना के जवानों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रखा है।

विज्ञापन


बारामुला जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के एक दल ने अंधेरे और खराब मौसम की आड़ में उड़ी सेक्टर के टोरना क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देख सेना के जवान सतर्क हो गए। जैसे ही आतंकियों ने भारतीय सीमा में कदम रखने की कोशिश तो जवानों ने ललकारते हुए फायरिंग कर दी। आतंकियों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से गोलीबारी हुई जो कुछ देर बाद बंद हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सेना की स्पेशल पैरा फोर्सेज तलाशी अभियान में उतरे हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर देर रात तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि 13 अगस्त को उड़ी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी बैट के हमले में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाकोट सेक्टर में दिखा ड्रोन, सतर्कता बढ़ाई गई
पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट सेक्टर में रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और सीआरपीएफ टीमें तत्काल इलाके में पहुंचीं। उन्होंने सोमवार को दोपहर बाद तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार इस ड्रोन को बालाकोट, लंगोट और गुरसाई नाला क्षेत्र के लोगों ने भी देखा। हालांकि, सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की ओर से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके चलते सुरक्षाबल पहले से ही सतर्क हैं। गत वर्ष सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी ड्रोन एवं ड्रोन से गिराए जाने वाले हथियारों आदि की जानकारी देने वाले को तीन लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed