{"_id":"6980f60d63688c3f330313e7","slug":"terrorists-spotted-across-the-border-ib-on-high-alert-due-to-fear-of-infiltration-soldiers-spending-nights-in-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार देखे गए आतंकी: घुसपैठ की आशंका के चलते आईबी पर अलर्ट, बख्तरबंद गाड़ियों में रातें बिता रहे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पार देखे गए आतंकी: घुसपैठ की आशंका के चलते आईबी पर अलर्ट, बख्तरबंद गाड़ियों में रातें बिता रहे जवान
Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
सार
रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमा पार लश्कर-ए-तायबा के आतंकियों की गतिविधियां देखी गई हैं। इसके बाद से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में दिन-रात की जा रही गश्त को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के चलते भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अलर्ट है। पाकिस्तान के मंसूर बड़ा भाई लांचिंग पैड पर आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं। इसके बाद सुरक्षाबल और एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ अधिकारी भी जवानों के साथ बख्तरबंद गाड़ियों में रातें बिता रहे हैं। गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमा पार लश्कर-ए-तायबा के आतंकियों की गतिविधियां देखी गई हैं। इसके बाद से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में दिन-रात की जा रही गश्त को बढ़ा दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। नदी और नालों को लगातार खंगाला जा रहा है। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार बीएसएफ के अधिकारी खुद दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके मद्देनजर बीएसएफ जवान अत्याधुनिक निगरानी उपकरणों, नाइट विजन कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सीमा पार की हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि जवान किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। दुश्मन को हर दुस्साहस का कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध के देखे जाने या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या बीएसएफ को सूचना दें।
सेना की क्यूआरटी भी दिन-रात कर रही गश्त
सेना की टुकड़ियों की ओर से भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सेना की क्यूआरटी भी दिनरात क्षेत्र में गश्त कर रही है। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही भारत-पाकिस्तान सीमा की एक किलोमीटर पट्टी में रात का कर्फ्यू लगाया गया है।