फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists shot businessman in Anantnag, security forces cordoned off the area

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने कारोबारी को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर चलाया तलाशी अभियान

Mon, 24 Apr 2023 09:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

आतंकियों ने अनंतनाग में अपनी मौजूदगी दर्शाने के लिए कारोबारी पर हमला किया। इससे पहले वीरवार को पुंछ जिले में आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुए थे।

विज्ञापन
Terrorists shot businessman in Anantnag, security forces cordoned off the area
आतंकी हमले में घायल कारोबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की शाम आतंकवादियों ने रेडीमेड दुकान चलाने वाले एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने बिजबिहाड़ा के मरहामा के जाफरपोरा गांव में घर के बाहर अकीब अहमद डार को करीब से गोली मारी। अकीब के खून से इसके बाद आतंकी भाग निकले। अकीब के परिवार ने उसे बिजबिहाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल अनंतनाग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।  इससे पहले पुंछ में वीरवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैयार राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई में शामिल थे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस घटना की विस्तृत जानकारी दी।

इलाके में आतंकियों को खोजने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। पूरे इलाके में चेकिंग की जा रही है। सेना के मुताबिक जिस वाहन में जवान सवार थे उस पर आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग कर दी।


ग्रेनेड में विस्फोट होने के कारण वाहन में आग लगने से जवान इसकी चपेट में आ गए। जिस समय यह हमला हुआ उस दौरान इलाके में बारिश के कारण बहुत कम दृश्यता थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया।अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed