{"_id":"5e74650f8ebc3e72bc0337e1","slug":"terrorists-plotting-big-attack-in-jammu-security-agencies-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बड़ा खून-खराबा करने की फिराक में आतंकवादी, नालों से घुसपैठ की ताक में 40-50 आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बड़ा खून-खराबा करने की फिराक में आतंकवादी, नालों से घुसपैठ की ताक में 40-50 आतंकी
Fri, 20 Mar 2020 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू में बड़ा खूनखराबा करने की फिराक में हैं। इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच गुजरने वाले आधा दर्जन नालों से आतंकी घुसपैठ करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के पास इसके सटीक इनपुट हैं। लश्कर और जैश ए मोहम्मद के दो दल घुसपैठ के लिए पहुंचे हैं। 40 से 50 आतंकी बताए जा रहे हैं, जो घुसपैठ की पूरी तैयार में हैं और बॉर्डर पर घात लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बसंतर नाला, लोंदी नाला, निक्की तवी और पुराने कानाचक क्षेत्र से पाकिस्तान और भारत को जोड़ने वाले नालों से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। जिनके निशाने पर सैन्य स्टेशन और सुरक्षाबल हैं।
विज्ञापन
घुसपैठ करके हमला करना चाहते हैं आतंकी
बता दें कि अभी एक महीना पहले भी आतंकियों ने सांबा सेक्टर से घुसपैठ की थी। जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो गए थे।
इसके बाद कश्मीर जाते हुए आतंकी नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास मारे गए। अब ताजा इनपुट फिर से आ रहे हैं। आतंकी बॉर्डर से घुसपैठ करके हमला करना चाहते हैं।
पिछले एक महीने से लगातार इनपुट आ रहे हैं कि आतंकी घुसपैठ के हर संभव प्रयास में हैं।
इसके बाद कश्मीर जाते हुए आतंकी नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास मारे गए। अब ताजा इनपुट फिर से आ रहे हैं। आतंकी बॉर्डर से घुसपैठ करके हमला करना चाहते हैं।
पिछले एक महीने से लगातार इनपुट आ रहे हैं कि आतंकी घुसपैठ के हर संभव प्रयास में हैं।