{"_id":"61b74a00d0701e3f9a7a79c8","slug":"terrorists-attacked-on-bus-carrying-police-personal-some-injury-and-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir Terror attack: श्रीनगर में आतंकियों का पुलिस बस पर हमला, दो जवान शहीद, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir Terror attack: श्रीनगर में आतंकियों का पुलिस बस पर हमला, दो जवान शहीद, 12 घायल
Mon, 13 Dec 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:32 PM IST
सार
संसद पर हमले की 20वीं बरसी पर शहर के बाहरी इलाके जेवन में आतंकियों ने सोमवार की शाम पुलिस बस पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें एक एएसआई गुलाम हसन निवासी टॉप नील, रामबन व कांस्टेबल शफीक अली निवासी माहौर-रियासी शहीद हो गए
विज्ञापन
आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बस को बनाया निशाना, की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद पर हमले की 20वीं बरसी पर शहर के बाहरी इलाके जेवन में आतंकियों ने सोमवार की शाम पुलिस बस पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें एक एएसआई गुलाम हसन निवासी टॉप नील, रामबन व कांस्टेबल शफीक अली निवासी माहौर-रियासी शहीद हो गए, जबकि बस चालक समेत 12 जवान घायल हो गए। तीन जवानों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पीएम ने ली घटना की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही हमले की पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
कश्मीर क आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि, घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर्स ने ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। जम्मू-बारामुला हाईवे को बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले का पूरा ब्योरा सरकार से तलब किया है। उन्होंने हमले में शहीद होने वाले जवानों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। ज्ञात हो कि 13 दिसंबर 2001 को आतंकियों ने संसद पर हमला किया था जिसमें नौ लोग मारे गए थे। हमले करने वाले सभी पांच आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
आतंकियों की हो रही तलाश
पंथा चौक-खोनमोह रोड पर जेवन इलाके में आतंकियों ने नौंवी बटालियन भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) की बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 14 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सेना के बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि घायल सभी जवानों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को खोजा जा रहा है ताकि उनका सफाया किया जा सके।
शाम करीब 6.00 बजे हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6.00 बजे जेवन इलाके में जब जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस की 9वीं बटालियन के जवानों को लेकर बस इलाके में स्थित आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स के करीब पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे 2-3 आतंकियों ने बस पर दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जब तक जवान मोर्चा संभालते तब तक आतंकी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले के तुरंत बाद जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फरार हुए आतंकियों को तलाशने के लिए भारी संयुक्त बल द्वारा आसपास के इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।
ये हुए घायल
कांस्टेबल सज्जाद अहमद (त्राल), रमीज अहमद (गांदरबल), बिशंभर दास (राबता, जम्मू), संजय कुमार (राजोरी), विकास शर्मा, अब्दुल मजीद (राजपोरा-पुलवामा), मुदासिर अहमद (त्राल), रवि कांत (हीरानगर कठुआ), शौकत अली (त्राल), आर्शिद मोहम्मद (बड़ी ब्राह्मणा), लियाकत अली (कठुआ) व बस चालक नरिंदर सिंह।
शांति के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शांति के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। आतंकियों के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म किया जाएगा। उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भारत सरकार के कश्मीर में सामान्य हालात होने का गलत दावा उजागर हो गया है।