बुरहान के बाद हिजबुल की कमान संभालने वाला सब्जार ढेर, सेना ने 24 घंटे में 10 आतंकी मारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
J&K: Army confirms ten terrorists killed in 24 hours
Read @ANI_news | https://t.co/vuFM1CSQsA pic.twitter.com/29oVfKiGAp— ANI Digital (@ani_digital) May 27, 2017विज्ञापन
वहीं दूसरी कार्रवाई दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में हुई। त्राल में बीती रात से चल रही मुठभेड़ में सेना ने हिजबुल के टॉप कमांडर सब्जार अहमद समेत दो आतंकियों को मार गिराया है। सबजार हिजबुल के पोस्टर बॉय बुरहान वानी का करीबी था। बुरहान के मारे जाने के बाद सबजार दक्षिणी कश्मीर में काफी सक्रिय था। सबजार के अन्य साथियों के साथ सेना की मुठभेड़ अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक एलओसी के रामपुर सेक्टर में कुछ आतंकियों का दल घुसपैठ कर रहा था, इसी दौरान वहां तैनात जवानों ने उनको ललकारा। जिस पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना ने छह आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों से चार एके राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है। इलाके में कुछ अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को एलओसी के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने बैट हमला किया था। सेना ने इस हमले को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया था।
सैकड़ों की संख्या में युवा सेना पर कर रहे पत्थरबाजी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बना कर गोलीबारी की। इस दौरान सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें एक घर में घेर लिया। आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़़ में हिजबुल के टॉप कमांडर सब्जार अहमद समेत दो आतंकी ढेर हुए हैं। जबकि अभी दो से तीन आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं।
वहीं मुठभेड़ की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में युवा आतंकियों की मदद के लिए पत्थरबाजी कर रहे हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी को भी तैनात किया जा रहा है ताकि आतंकी फरार नहीं हो सकें।