{"_id":"57f3c4b54f1c1b893227046c","slug":"terrorists-attack-a-police-station-in-yaripora-kulgam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में पुलिस थाने पर फायरिंग से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में पुलिस थाने पर फायरिंग से अफरातफरी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा पुलिस थाने की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखकर फायरिंग की। पहले थाने पर आतंकी हमले की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह आतंकी हमला नहीं था।
पुलिस का कहना है कि थाने पर आतंकी हमला नहीं हुआ था, बल्कि सेना ने संदिग्ध हलचल देखकर फायरिंग की थी।
शाम आठ बजे थाने की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों ने फायरिंग की थी, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं आया। हालांकि, एहतियातन इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

Trending Videos
रविवार को बारामुला में सेना के कैंप पर हुआ था हमला
encounter
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि रविवार रात उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सेना और बीएसएफ के कैंप को निशाना बनाते हुए हमला किया था। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था जबकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में ऐसे हमलों की संख्या में इजाफा हुआ है। सेना की ओर से आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनको ढेर किया जा रहा है।
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में ऐसे हमलों की संख्या में इजाफा हुआ है। सेना की ओर से आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनको ढेर किया जा रहा है।